राजस्थान Featured

मतदान जागरुकता के लिए बनाया गया अनोखा सेल्फी पॉइंट

matdata sefie point

Jodhpur: लोकसभा चुनाव 2024 में जिलेभर में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के स्वीप सह प्रभारी केसर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीएम सिटी प्रथम प्रहलाद सहाय नागा के मार्गदर्शन में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न नवाचार किए जा रहे है। 

लोगों को जागरुक करने के लिए बनाया सेल्फी प्वाइंट 

 बता दें, एडीएम सिटी, डॉ बीएल जाखड़ और केसर सिंह राजपुरोहित की प्रेरणा से यूथ आइकॉन, साफा बांधने में विश्व रिकॉर्ड धारी, द हेरिटेज साफा हाउस के संचालक ने मात्र दो दिनों में अनोखा सेल्फ़ी पॉइंट तैयार करवाकर अपने प्रतिष्ठान के आगे लगवाया है। बता दें, यह सेल्फी पॉइंट राजस्थानी संस्कृति को परिलक्षित करता है, जिसमें प्रतीकात्मक रूप से एक बड़ा साफा, बड़ी बड़ी मूछें व अपणायत को दर्शाया गया है। 

राजस्थानी संस्कृति व विरासत के प्रति गहरा लगाव रखने वाले इंदा ने स्वीप टीम की प्रेरणा से अपना सामाजिक दायित्व व लोकतंत्र के पर्व में अपनी भूमिका निभाते हुए रोचक सेल्फी पॉइंट को खुद के खर्चे से तैयार कराया है। इस पर कोई भी आम नागरिक इनके प्रतिष्ठान पर बाहर लगे विशाल सेल्फी पॉइंट पर सेल्फ़ी ले सकता है। 

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: BJP का खुला खाता, इस सीट पर निर्विरोध जीते मुकेश दलाल

इस विशेष सेल्फ़ी पॉइंट पर स्वयं एडीएम सिटी ने स्वीप टीम के साथ जाकर, चनण सिंह इंदा के आह्वान पर सेल्फी खिंचवाकर 26 अप्रैल को सभी जोधपुरवासियों को शत प्रतिशत मतदान की अपील की। केसर सिंह राजपुरोहित, डॉ बी एल जाखड़ ने भी आमजन से अनुरोध किया कि, वे इस विशेष सेल्फ़ी पॉइंट पर जाकर सेल्फ़ी खिंचवाएं, खुद भी संकल्प लें और बाकी लोगों को भी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित करें। 

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)