ब्रेकिंग न्यूज़ Sports Featured

Womens T20 World Cup 2024 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाक के बीच महामुकाबला

women-t20-world-cup-2024-schedule

Womens T20 World Cup 2024, ढाकाः अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 ( T20 World Cup 2024 ) का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बांग्लादेश में खेला जाएगा। मैच ढाका और सिलहट में होंगे। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को सिलहट में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। जबकि 6 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के के बीच हाई वोल्टेज मैच होगा। ये मैच में भी सिलहट में खेला जाएगा।

Womens T20 World Cup 2024 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। दो टीमों का फैसला क्वालीफायर से होगा। इस टूनार्मेंट में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। सिलहट 17 अक्टूबर को पहले सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा जबकि ढाका 18 अक्टूबर को दूसरे सेमीफाइनल और 20 अक्टूबर को फाइनल की मेजबानी करेगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए आरक्षित दिन होंगे। 

Womens T20 World Cup 2024- ग्रुप

ग्रुप एः- भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और क्वालीफायर -।

ग्रुप बीः- बांग्लादेश, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और क्वालीफायर -2 

बता दें कि बांग्लादेश 2014 के बाद से दूसरी बार महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। 10 टीमें के बीच दो स्थानों पर 18 दिनों में 23 मैच खेले जाएंगे। मौजूदा चैंपियन और टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया 4 अक्टूबर को सिलहट में क्वालीफायर 1 के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 अभ्यास मैच होंगे, जो सभी ढाका के बीकेएसपी में आयोजित किए जाएंगे।


ये भी पढ़ेंः-LSG vs KKR: मैच से पहले लखनऊ को बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी IPL के बाकी बचे मैचों से हुआ बाहर

Womens T20 World Cup 2024 Schedule

3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका

3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर-2, ढाका

4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर-1, सिलहट

4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट

5 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका

5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड- ढाका

6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर-1- सिलहट

6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान- सिलहट

7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालिफायर-2- ढाका

8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- सिलहट

9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज- ढाका

9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालिफायर-1- सिलहट

10 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालिफायर-2- ढाका

11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड- सिलहट

11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालिफायर-1- सिलहट

12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज- ढाका

12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका- ढाका

13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड-सिलहट

13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- सिलहट

14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालिफायर-2-ढाका 

17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल-सिलहट

18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल-ढाका

20 अक्टूबर: फाइनल- ढाका

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)