छत्तीसगढ़

Mahavir Jayanti 2024: महावीर जयंती पर निकाली जाएंगी भव्य शोभायात्रा, CM साय भी होंगे शामिल

blog_image_6624c52478fbb

Mahavir Jayanti 2024, रायपुरः देशभर में जैन समुदाय के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर (Mahavir Jayanti) की 2623वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के रामपुर में श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा भगवान महावीर की जयंती संपूर्ण जैन समाज मिलकर धार्मिक माहौल में भक्तिभाव से मनाता है। इस साल जैन धर्म के सभी अनुयायी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जैन एकता का परिचय देते हैं।

महावीर जयंती पूरे भारत में बड़े पैमाने पर मनाये जाने के कारण राजधानी रायपुर में बहुत प्रसिद्ध है। सुबह साढ़े छह बजे निकलने वाली प्रभात फेरी पिछले कई वर्षों से सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास कर रही है। इस आयोजन को हर वर्ष श्री साधु मार्गी समता युवा संघ का विशेष सहयोग मिलता रहा है। महावीर के 'जियो और जीने दो' के संदेश को सार्थक करते हुए विभिन्न समूह जीवन बचाने की दिशा में बहुत सुंदर प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः-नाव डूब जाने से एक ही गांव के 8 लोगों की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, वीरेंद्र डागा महासचिव, अमित मूणत कोषाध्यक्ष, अमर बरलोटा कार्यकारी अध्यक्ष, प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी ने संयुक्त रूप से बताया कि 15 दिवसीय सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सभी समाजजन, महिला मंडल एवं समितियों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम विष्णु देव साय

उन्होंने बताया कि आज (रविवार) शाम 7 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रभु महावीर सेवा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है। रात 8 बजे इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे. श्रीमद रामचन्द्र आत्मतत्त्व अनुसंधान केन्द्र द्वारा रात्रि 9 बजे भगवान महावीर के जन्म से पूर्व आये 14 स्वप्न। उसी के आधार पर आज के सन्दर्भ में 14 स्वप्नों की प्रस्तुति का आयोजन किया गया है। रात्रि 11.26 बजे भगवान महावीर की 2623 दीपकों की आरती उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा की जायेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)