देश

कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला, बोलीं-कांग्रेस के पीछे बहूत सारी अंतरराष्ट्रीय ताकतों का हाथ

himachal-pradesh

मंडी: मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के नेहरी, सुंदरनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे 'शहजादों की पार्टी' बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ बेचारे मोदी और योगी हैं तो दूसरी तरफ ये बिगड़ैल शहजादे हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कंगना ने कहा कि इन लोगों को राजनीति विरासत में मिली है और ये भारत को अपनी पुश्तैनी संपत्ति मानते हैं। कंगना ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कांग्रेस को सिर्फ कांग्रेस न समझें, कई अंतरराष्ट्रीय ताकतें उनके पीछे हैं।

 विक्रमादित्य पर कं गना ने कसा तंज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुष्टता किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वह अभी राजनीति में परिपक्व नहीं हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। मां और बेटे दोनों को धन, राजशाही और पैतृक राजनीतिक विरासत का घमंड है।

ये भी पढ़ेंः-जानें कौन हैं BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह जो रायबरेली से कांग्रेस को देंगे चुनौती

कंगना ने आगे कहा कि रावण का भी घमंड टूटा था और कुछ समय बाद सबका घमंड टूट जाता है। इसका जवाब वह खुद नहीं बल्कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता उनके पक्ष में वोट करके देगी।

विपक्ष पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बेनकाब होने से ये लोग भारत और दुनिया की नजरों में गिर गये हैं। उनके पापों का पिटारा खुलने से पूरी दुनिया सदमे में है। 2014 से पहले देश में निर्दोष लोगों पर आतंकी हमले होते थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आतंकवादियों के साथ बैठकें करते थे और तस्वीरें खिंचवाते थे। आतंकवादी खुलेआम आते थे और गोलीबारी करते थे और सैकड़ों लोगों को मार कर वापस चले जाते थे। कश्मीरी पंडितों पर आतंकियों द्वारा किए गए अत्याचार किसी से छिपे नहीं हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)