उत्तर प्रदेश राजनीति

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने आयोजित की विशाल अधिवक्ता संगोष्ठी, प्रशांत सिंह अटल ने व्यक्त किए विचार

bjp-law-cell-organized

लखनऊः लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ऐसे में पक्ष-विपक्ष दोनों की ओर से मैदान में बढ़त बनाने की जोर-आजमाइश शुरू हो गईं है। इस क्रम में शुक्रवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा बरेली में विशाल अधिवक्ता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रशांत सिंह अटल, मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता प्रशांत सिंह अटल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के पहले के भारत में और आज के भारत में बहुत अंतर है। पहले देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी, आतंकवाद चरम सीमा पर था, जगह-जगह विस्फोट हो रहे थे, नक्सलवाद पैर पसार रहा था, विकास के कार्य ठप पड़े थे। कांग्रेस, बसपा-सपा की सरकारों में लोग भूख से मरते थे। किसान आत्महत्या करता था नौजवान पलायन करता था बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। लेकिन हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया और इसे सच करके दिखाया। आज का भारत देखिए दुनिया में देश का नाम हो रहा है। सीमाएं सुरक्षित हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला, बोलीं-कांग्रेस के पीछे बहूत सारी अंतरराष्ट्रीय ताकतों का हाथ

राहुल गांधी के नामांकन पर बोला हमला

राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन पर बोलते हुए उन्होंने कहा  कांग्रेस देश का बड़ा राजनैतिक संगठन है। उसने हमारे देश की सरकार का नेतृत्व किया है, लेकिन उत्तर प्रदेश से कांग्रेस पूरी तरह से पलायन कर चुकी है। पूरे पांच साल अमेठी से राहुल गांधी और सोनिया गांधी रायबरेली से नदारद रहीं। निश्चित रूप से उनके मन में यह भाव रहा है कि अमेठी से चुनाव लड़ने पर जनता उनसे सवाल न पूछ ले, इसीलिए राहुल गांधी रायबरेली के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। लेकिन प्रदेश देश की जनता समझदार है और भाजपा पार्टी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता मेहनत और संपर्क के आधार पर हम अपना पूरे 10 वर्ष का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं। 

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान व भाजपा को जिताने के लिए अधिवक्ता बंधुओ से अपील भी की। इस अवसर पर बरेली के महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा बरेली पवन शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह और ज़िला अध्यक्ष भाजपा महानगर अधीर सक्सेना सहित गई गणमान्य मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)