बिहार

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में भाजपा का नहीं खुलेगा खाता, कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह का बड़ा दावा

bihar-news

पटना: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में जिन तीन सीटों पर वोट पड़े हैं, उन पर कांग्रेस भारी मतों से जीतेगी। बाकी 6 सीटों पर भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस किसी एक जाति या धर्म की पार्टी नहीं है। देश में परिवर्तन की लहर चल रही है, जिससे बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मुद्दा उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जीत हासिल करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले दो दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों से सरकार परेशान थी। वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया। देश के लोकतंत्र में इस प्रकार का कार्य पहले कभी नहीं हुआ। आज मुद्दा उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Loksabha election 2024: यूपी की इस सीट पर किसी विजेता को नहीं मिले 50 फीसदी वोट

संविधान बदलना चाहती है बीजेपी-  अखिलेश प्रसाद 

उन्होंने कहा कि बीजेपी 400 पार का नारा दे रही है, इसका मतलब क्या है? वह संविधान बदलना चाहती है। देश की जनता बीजेपी को गंभीरता से नहीं लेती। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पैरोल देने पर उन्होंने कहा कि मीडिया को दिखाना चाहिए कि किसकी सरकार ने उनके घर में एके-47 रखकर उन्हें फंसाया था। जिन लोगों ने अनंत सिंह को जेल भेजने की साजिश रची थी, उन्हीं लोगों ने अब राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें पैरोल दिलवाया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)